बड़ाकांजिया: कार्यकारिणी समिति की बैठक
डुमरिया : डुमरिया की बड़ाकांजिया पंचायत के सामुदायिक भवन में सोमवार को मुखिया पार्वती हेंब्रम की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. इसमें पंसस और वार्ड सदस्य उपस्थित थे. बैठक में 14 वें वित्त आयोग की राशि 7.36 लाख रुपये पंचायत के प्रत्येक वार्ड में खर्च करने का निर्णय लिया गया. उक्त राशि का 10 प्रतिशत कार्यालय व्यय के लिए रखा जायेगा. मुखिया ने कहा कि वार्ड सदस्य योजना का प्रस्ताव दें. योजना का निरीक्षण करें.
इस बैठक में बीस सूत्री के अध्यक्ष बसंत कुमार मदिना, पंचायत सेवक विष्णु पूर्ति, पंसस रानुमदिना, वार्ड सदस्य आशुतोष महाकुड़, सुनिया मांडी, जोबारानी मुर्मू, लक्ष्मी मुर्मू, योगेश्वर बिरूआ, तानुआ बीबी, सुनील गिरी, प्रतीक्षा मंजरी गिरी, रीना बास्के आदि उपस्थित थे.
