कब तक नाली से मग के सहारे पानी भरेंगे लोग

घाटशिला : घाटशिला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की व्यवस्था बदहाल है. विभाग प्रतिदिन डेढ़ लाख से लेकर साढ़े चार साख गैलेन पेयजल आपूर्ति करने की दंभ भरता है, जबकि राजस्टेट और मुसलिम बस्ती के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है. सड़क के किनारे के उपभोक्ताओं ने कहा कि वे कब तक नाली से […]

घाटशिला : घाटशिला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की व्यवस्था बदहाल है. विभाग प्रतिदिन डेढ़ लाख से लेकर साढ़े चार साख गैलेन पेयजल आपूर्ति करने की दंभ भरता है, जबकि राजस्टेट और मुसलिम बस्ती के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है. सड़क के किनारे के उपभोक्ताओं ने कहा कि वे कब तक नाली से बाल्टी और मग के सहारे पानी भरते रहेंगे. कब तक राजस्टेट में पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति होगी.

रवींद्र नाथ गोरा ने कहा कि प्लंबर के इशारे पर उनका पेयजल संयोजन विच्छेद कर दिया गया. उन्होंने कहा कि एक वर्ष से उनके आवास में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है. पूरे शहर में पेयजल की आपूर्ति होती है. उन्होंने कहा कि आपूर्ति पानी में मीटर बोर्ड लगाने की जरूरत है. उनके घर में भी मीटर बोर्ड लगा था. राजस्टेट में पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर काफी दौड़ा. मुखिया बैजू मुर्मू, सिदो हांसदा,

प्रमीला मानकी और जल सहिया ने पेयजल आपूर्ति जिस तरह से होनी चाहिए, उस तरह से नहीं हो रही है. इससे साफ हो गया है कि जब तक दाहीगोड़ा जलमीनार में 75 एचपी का मोटर नहीं लगता है. तब तक राजस्टेट वासियों के अलावे गोपालपुर और पावड़ा पेयजल उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >