आग से गर्म कर तोड़े जा रहे पहाड़

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित एनएच-33 से सटे महेशपुर अकाशिया जंगल में वृक्षों को नष्ट कर धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है. इस अवैध खनन से अकाशिया के सैकड़ों वृक्ष नष्ट हो गये हैं. पहाड़ी के चट्टानों को आग से गर्म कर माफिया तोड़वा रहे हैं. विभिन्न सरकारी योजनाओं में इन पत्थरों की आपूर्ति […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित एनएच-33 से सटे महेशपुर अकाशिया जंगल में वृक्षों को नष्ट कर धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है. इस अवैध खनन से अकाशिया के सैकड़ों वृक्ष नष्ट हो गये हैं. पहाड़ी के चट्टानों को आग से गर्म कर माफिया तोड़वा रहे हैं. विभिन्न सरकारी योजनाओं में इन पत्थरों की आपूर्ति की जा रही है. इस अवैध खनन को करवाने में एक गिरोह सक्रिय है. गिरोह का सरगना एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित शिक्षक है.

महेशपुर अकाशिया जंगल इस इलाके का उन्नत जंगल माना जाता है. पिछले कुछ माह से इस जंगल की पहाड़ियों पर अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है. हर रोज भारी मात्रा में पत्थर टपाये जा रहे हैं. पहाड़ी के चट्टानों को तोड़ने के लिए माफिया पुराने टॉयर जला कर चट्टानों को गर्म करते हैं. फिर मजदूरों से तोड़वाते हैं. अवैध खनन से जंगल का एक बड़ा भाग नष्ट हो गया है. बावजूद प्रशासन तमाशबीन बना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >