घाटशिला : घाटशिला के काशिदा स्थित शिवदास घोष स्मृति भवन परिसर में रविवार को एआइडीएसओ का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन का समापन हुआ. इसकी अध्यक्षता झारखंड प्रदेश एआइडीएसओ के प्रदेश अध्यक्ष पतीत पावन कुई ने की.
अधिवेशन में केंद्रीय महासचिव अशोक मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के निजीकरण की रणनीति बना रही है. जब तक सरकारी संस्थाएं अफसर और गरीब के बच्चों को एक साथ शिक्षा नहीं देती है, तबतक शिक्षा नीति व्यवसायी करण से दूर नहीं रहेगी. तबतक देश का भला नहीं हो सकता.
अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि 21 सितंबर को दिल्ली में सचिवालय का घेराव किया जायेगा. प्रथम वर्ग से आठवीं तक सरकारी नीति में सुधार लाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कक्षा में टेबुल कुर्सी पास करने की नीति को बंद करना होगा. अधिवेशन को
आल इंडिया एआइडीएसओ के सदस्य कमल साई, केंद्रीय सदस्य इम्तियाज आलम, सुमित राय, राज्य सचिव कन्हाई बारीक ने भी संबोधित किया. अधिवेशन में विष्णु देव गिरी, अमर महतो, आशा रानी पाल, युद्धिष्ठिर कुम्हार. डोमन महतो समेत कई सदस्यों ने अपना विचार व्यक्त किया.
