सांसद से मिले आंदोलनकारी, लगायी गुहार

घाटशिला : झारखंड आंदोलनकारी बुधू नमाता सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो से मिले और सहयोग की गुहार लगायी. घाटशिला के पावड़ा निवासी बुधू नमाता झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभायी थी. आज विपरीत परिस्थिति में गुजारा कर रहे हैं. श्री नमाता के परिवार के कोई भी सदस्य यहां नहीं रहते. श्री नमाता यादव होटल […]

घाटशिला : झारखंड आंदोलनकारी बुधू नमाता सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो से मिले और सहयोग की गुहार लगायी. घाटशिला के पावड़ा निवासी बुधू नमाता झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभायी थी. आज विपरीत परिस्थिति में गुजारा कर रहे हैं. श्री नमाता के परिवार के कोई भी सदस्य यहां नहीं रहते.

श्री नमाता यादव होटल में रहकर गुजारा कर रहे हैं. वे पिछले कई माह से बीमार भी है. सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व विधायक रामदास सोरेन आज किसी काम से घाटशिला आये थे. दोनों साथ में यादव होटल में बैठे थे. तब श्री नमाता उनके पास गये और गुहार लगायी. सांसद ने कहा कि हर संभव सहयोग करेंगे. उनके परिवार के सदस्य आते तो बेहतर इलाज होता. मौके पर दिनेश साव, असीत मिश्रा, जगदीश भकत, कॉजल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >