गुरुवार रात करीब नौ बजे की है घटना, मौके पर तीन राउंड फायरिंग भी हुई

पीएलएफआइ के जोनल कमांडर ने ली जिम्मेवारी बंदगांव : पश्चिम सिंहभूम जिला के पीएलएफआइ जोनल कमांडर शनिचर सुरीन ने प्रेस को जानकारी दी कि खरसावां संघ के ठेकदार बेराधीन का पोकलेन उसने फूंका हैं. पीएलएफआइ सब जोनल कमांडर अजय मुंडा के नेतृत्व में घटना को अंजाम दिया गया है. उसने कहा कि ठेकदार हमारे संगठन […]

पीएलएफआइ के जोनल कमांडर ने ली जिम्मेवारी

बंदगांव : पश्चिम सिंहभूम जिला के पीएलएफआइ जोनल कमांडर शनिचर सुरीन ने प्रेस को जानकारी दी कि खरसावां संघ के ठेकदार बेराधीन का पोकलेन उसने फूंका हैं. पीएलएफआइ सब जोनल कमांडर अजय मुंडा के नेतृत्व में घटना को अंजाम दिया गया है. उसने कहा कि ठेकदार हमारे संगठन के विरुद्ध कार्य कर रहा था. रोड बनाने के पूर्व हमारे संगठन से अनुमति नहीं ली थी. इसलिए, संगठन ने पोकलेन जला दिया. हमारे संगठन के सभी सदस्य अत्याधुनिक हथियार से लैस हैं. संगठन के विरोध में कार्य करने वाले को मौत की सजा दी जायेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोर गिरोह हमारे संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. हमारा संगठन गरीब व निर्दोष को तंग नहीं करता.
अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. संवेदकों को पूरी सुरक्षा दी जायेगी.
इंद्रजीत महथा, एसपी (सरायकेला-खरसावां)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >