बहरागोड़ा : बाइकों की टक्कर में स्वास्थ्यकर्मी की मौत, दो घायल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की मुटुरखाम पंचायत के खड़िकाशोल के पास एनएच 33 पर दो बाइकों की टक्कर में धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी उईनाला निवासी देवाशीष पोलाइ (32) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. गुड़ाबांदा के जुआशोल के सुकरा मुंडा (25) और बुनुबारी मुंडा (35) गंभीर रूप से घायल हो […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की मुटुरखाम पंचायत के खड़िकाशोल के पास एनएच 33 पर दो बाइकों की टक्कर में धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी उईनाला निवासी

देवाशीष पोलाइ (32) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. गुड़ाबांदा के जुआशोल के सुकरा मुंडा (25) और बुनुबारी मुंडा (35) गंभीर रूप से घायल हो गये.
घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक देवाशीष पातर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थे. कार्य समाप्ति के बाद अपने घर बाइक से ऊईनाला लौट रहे थे. सुकरा मुंडा अपनी बाइक से परिजन के साथ कालीमाटी जा रहे थे. ओवरटेक करने के दौरान यह घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >