हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

मुसाबनी : मुसाबनी-डुमरिया मुख्य सड़क पर शुक्रवार की दोपहर में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया. बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को चोट लगी है. डुमरिया से माल अनलोड कर तेज गति से सड़क निर्माण करने वाली कंपनी का हाइवा मुसाबनी की ओर आ रहा था. ब्लॉक के समीप बाइक […]

मुसाबनी : मुसाबनी-डुमरिया मुख्य सड़क पर शुक्रवार की दोपहर में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया. बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को चोट लगी है. डुमरिया से माल अनलोड कर तेज गति से सड़क निर्माण करने वाली कंपनी का हाइवा मुसाबनी की ओर आ रहा था.

ब्लॉक के समीप बाइक को धक्का मार दिया और हाइवा लेकर भाग गया. दुर्घटना में साहेबगंज के मो मोजू शेख (30) के पैर व हाथ में चोट लगी है. उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायल व उसका साथी मुसाबनी में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण का काम कर रहे हैं. दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >