गालूडीह : दारीसाई क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैद्यशाला की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में प्री मॉनसून शुरू हो गया है. एक जून की सुबह तीन से नौ बजे तक रूक-रूक कर 47 मिलीमीटर बारिश हुई.
मौसम वैज्ञानिक विनोद कुमार ने बताया कि केरल में सात जून को मॉनसून प्रवेश कर जायेगा, जबकि झारखंड समेत पूर्वी सिंहभूम में 17 से 21 जून तक मॉनसून आयेगा. इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा की संभावना है. किसान अभी से खेत तैयार कर लें. इससे खेती के कार्य में विलंब नहीं होगा. हल जोतने से मिट्टी में नमी आयेगी. वर्षा जल संचय खेत में होगा.
