चाकुलिया : शाम होते ही सीएचसी में कट जाती है बिजली

चाकुलिया : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर दिन शाम को अक्सर बिजली गुल हो जाती है. एेसे में मरीज गरमी से बेहाल हो जाते हैं. डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भवन से बाहर निकल कर खुले आसमान के नीचे बैठते हैं. मरीजों का उपचार करने में काफी कठिनाई होती है. सीएचसी के प्रभारी डॉ एस […]

चाकुलिया : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर दिन शाम को अक्सर बिजली गुल हो जाती है. एेसे में मरीज गरमी से बेहाल हो जाते हैं. डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भवन से बाहर निकल कर खुले आसमान के नीचे बैठते हैं.

मरीजों का उपचार करने में काफी कठिनाई होती है. सीएचसी के प्रभारी डॉ एस सी महतो ने बताया कि सीएचसी में ग्रामीण फीडर के साथ बिजली का संयोजन किया गया है.
अक्सर गांवों की बिजली काटे जाने पर सीएचसी में भी बिजली नहीं रहती है. उन्होंने कहा कि एक जेनरेटर चला कर मरीजों का उपचार किया जाता है. अक्सर बिजली नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी होती है. रोजाना सीएचसी में चार से पांच गर्भवती माताओं का प्रसव होता है. सीएचसी में डीप फ्रिजर और आइस लाइनर में बच्चों को दी जाने वाली टीके रखे जाते हैं.
टीकों को एक समित तापमान में रखा जाता है. बिजली नहीं होने से जनरेटर चला कर डीप फ्रिजर और आइस लाइनर को चालू रखा जाता है. उन्होंने बताया कि जेनरेटर खराब होने पर और सीएचसी में बिजली नहीं हो तो बच्चों के लिए रखे गये टीके नष्ट हो जायेंगे.
सीएचसी के बिजली संयोजन ग्रामीण फीडर से अलग कराने के लिए कई बार विद्युत विभाग के एसडीओ को लिखित दिया गया. विगत दिनों हुई बीस सूत्री के बैठक में भी इस मामले को उठाया था. परंतु आज तक इस मसले पर पहल नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >