गायब मिले चिकित्सा प्रभारी को शो-कॉज

पटमदा . उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण पटमदा/ जमशेदपुर : उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने बुधवार को पटमदा में डोभा निर्माण योजनाअों का निरीक्षण किया. इससे पूर्व उपायुक्त ने पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक समीर कुमार को […]

पटमदा . उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

पटमदा/ जमशेदपुर : उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने बुधवार को पटमदा में डोभा निर्माण योजनाअों का निरीक्षण किया. इससे पूर्व उपायुक्त ने पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक समीर कुमार को शो-कॉज किया.
निरीक्षण में आयुष चिकित्सक सोमेन कुमार दत्त मरीजों की जांच करते मिले. प्रभारी के संबंध में पूछने पर कर्मियों ने बताया कि प्रभारी समीर कुमार सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित एक बैठक में गये हैं. उपायुक्त ने फौरन सिविल सर्जन डॉ एसके झा को फोन किया, तो पता चला की सीएस कार्यलाय में कोई बैठक नहीं है. उपायुक्त के फोन पर सीएस आनन-फानन में पटमदा पहुंचे. सिविल सर्जन को देख उपायुक्त ने कहा जब-जब पटमदा आते हैं प्रभारी गायब मिलते हैं.
बीडीओ को दिया एसएस हाइस्कूल की चाहरदीवारी निर्माण कराने का आदेश:
उपायुक्त बुधवार को एसएस हाइ स्कूल भी गये. यहां उन्होंने स्कूल की जर्जर चाहरदीवारी देख बीडीअो को 13वां वित्त आयोग की राशि से चाहरदीवारी निर्माण कराने का आदेश दिया. इसके बाद स्थानीय विधायक रामचंद्र सहिस को फोन कर विधायक निधि से चहारदीवारी निर्माण कराने को कहा. उपायुक्त ने दिघी पंचायत के जल्ला गांव में मनरेगा योजना से हेमलता मुर्मू की जमीन पर बने डोभा की जांच की. डोभा निर्माण बेहतर तरीके से किया था. किनारे में पत्थर लगाया हुआ था, लेकिन इनलेट व आउटलेट नहीं था. उपायुक्त ने बीडीअो को डोभा की योजनाअों में इनलेट व आउटलेट पर ध्यान देने का निर्देश दिया. इसके बाद उपायुक्त ने लावा पंचायत में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा बलराम मल्लिक, महेंद्रनाथ लाया, दुर्गाचरण सिंह, ब्रह्मपद सिंह की जमीन पर बन रहे डोभा का भी निरीक्षण किया. वहां लोगों ने द्वितीय किस्त की राशि के भुगतान करने की मांग रखी, जबकि मिट्टी की ड्रेसिंग के बाद ही द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान होने का नियम है. उपायुक्त ने बीडीअो को योजनाअों में मिट्टी की तरह से ड्रेसिंग देने का निर्देश दिया गया. मौके पर उपायुक्त के साथ बीडीअो सच्चिदानंद महतो, बीपीअो सुनील कुमार सिंह,जेर्इ आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >