चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के जामबनी गांव में मंगलवार की शाम ग्रामीणों की एक बैठक ग्राम प्रधान विराम हांसदा की अध्यक्षता में हुई. इसमें ग्रामीणों ने कहा कि मनरेगा में मजदूरी करने वाले मजदूरों को मजदूरी ना देकर प्रशासन उन पर मामला दर्ज किया है. पदाधिकारी मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान करें और मजदूरों पर किये गये मामला वापस लें. ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ग्रामीण मजदूरों के हक के लिए संगठित हैं.
जरूरत पड़ी तो सभी ग्रामीण संगठित होकर उग्र आंदोलन करेंगे. मौके पर ग्राम प्रधान ने कहा कि अगर प्रशासन मजदूरों को जेल भेजता है, तो सभी ग्रामीण भी जेल जायेंगे. सभी ग्रामीण मजदूरों के हित में उग्र आंदोलन करेंगे.
