पर्यावरण दिवस स्कूलों में होगा पौध रोपण
चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में गुरुवार को ग्राम प्रबंधन एवं संरक्षण समिति और इको विकास समिति की बैठक जमुना टुडू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्णय लिया गया पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में पौधा रोपण किया जायेगा. साथ ही डाक बंगला परिसर में एक सभा […]
चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में गुरुवार को ग्राम प्रबंधन एवं संरक्षण समिति और इको विकास समिति की बैठक जमुना टुडू की अध्यक्षता में हुई,
जिसमें निर्णय लिया गया पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में पौधा रोपण किया जायेगा. साथ ही डाक बंगला परिसर में एक सभा आयोजित होगी, जिसमें प्रखंड के सभी वन प्रबंधन समिति सदस्य उपस्थित रहेंगे.
बैठक में सभा को सफल बनाने के लिए कार्यभार सभी के बीच बंटा गया. बैठक में मानसिंह टुडू, मुनी राम मुर्मू, गोस्टो बिहारी महाकुड़, दशरथ हांसदा, दुला चंद नायक, विश्वनाथ टुडू, राजा किस्कू, सिंहराय मुर्मू, सिदाम हेंब्रम, चंपा रानी मुर्मू, छीता मांडी, फूलमनी हांसदा, सोमवारी मुर्मू, चुड़ामनी टुडू आदि उपस्थित थे.