स्थानीय नीति के खिलाफ आसेका की बैठक

मुसाबनी : सुरदा क्रॉसिंग स्थित लोहिया भवन में आसेका की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गणेश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें झारखंड सरकार की स्थानीय नीति पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान स्थानीय नीति में संशोधन करने तथा स्थानीयता का आधार अंतिम सर्वे सेटलमेंट को मानने की मांग की गयी. बैठक में […]

मुसाबनी : सुरदा क्रॉसिंग स्थित लोहिया भवन में आसेका की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गणेश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें झारखंड सरकार की स्थानीय नीति पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान स्थानीय नीति में संशोधन करने तथा स्थानीयता का आधार अंतिम सर्वे सेटलमेंट को मानने की मांग की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से 14 मई को आहूत झारखंड बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया. बैठक में चंद्र मोहन सोरेन, रामचंद्र टुडू, दुर्गा चांद टुडू, अंतू हांसदा, दाखिन किस्कू, महेश्वर हांसदा, अनिमा बास्के, सिंगो बेसरा, जयपाल मांझी समेत कई लोग उपस्थित थे. बैठक का संचालन सचिव दाखिन हांसदा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >