किसानों को सिंचाई में होगी सुविधा

सांसद -विधायक ने किया सीरियल चेकडैम का शिलान्यास चाकुलिया : सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को चाकुलिया की चंदनपुर पंचायत के शाकाभांगा, बड़तोलिया, बुरूजबनी और लोधाशोली पंचायत के नीमडीहा गांव में लघु सिंचाई विभाग के तहत स्वीकृत सीरियल चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया. मौके पर जनप्रतिनिधियों […]

सांसद -विधायक ने किया सीरियल चेकडैम का शिलान्यास

चाकुलिया : सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को चाकुलिया की चंदनपुर पंचायत के शाकाभांगा, बड़तोलिया, बुरूजबनी और लोधाशोली पंचायत के नीमडीहा गांव में लघु सिंचाई विभाग के तहत स्वीकृत सीरियल चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया.

मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नाला पर चेकडैम निर्माण होने से किसानों को सिंचाई करने में सुविधा होगी. ग्रामीण कार्य पूर्ण कराने में सहयोग करें. पूर्ण गुणवत्ता के साथ काम पूरा करवायें. मौके पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, शिव चरण हांसदा, पूर्व जिप सदस्य सुनाराम हांसदा, मुखिया दाखिन किस्कू, दिलीप महतो, शंभू मल्लिक, देवानंद सिंह, पार्थो महतो, गोपन परिहारी, ओमियो महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
वहीं सांसद और विधायक ने बहरागोड़ा के जामजुरकी में चेकडैम निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. मौके पर प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, निर्मल दुबे, गौरी शंकर महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >