कीर्तन मंडलियों के साथ निकली रथयात्रा

चाकुलिया. रामकृष्ण परमहंस देव मंदिर का दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शांति निकेतन पल्ली कॉलोनी में नव निर्मित भव्य रामकृष्ण मंदिर का दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार से शुरू हुआ. सुबह छह बजे मंदिर प्रांगण से कीर्तन मंडलियों के साथ रामकृष्ण परमहंस देव की भव्य रथ […]

चाकुलिया. रामकृष्ण परमहंस देव मंदिर का दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शांति निकेतन पल्ली कॉलोनी में नव निर्मित भव्य रामकृष्ण मंदिर का दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार से शुरू हुआ. सुबह छह बजे मंदिर प्रांगण से कीर्तन मंडलियों के साथ रामकृष्ण परमहंस देव की भव्य रथ यात्रा निकाली गयी. आकर्षक रथ पर रामकृष्ण की झांकी थी. रथ यात्रा में शामिल लोगों ने नगर परिक्रमा की. रथ यात्रा वापस मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. रथ यात्रा में शामिल पुरुष और महिलाएं रामकृष्ण परमहंस की जयकारा लगा रहे थे. जगह-जगह समाजसेवियों ने रथ यात्रा में शामिल लोगों के बीच शरबत का वितरण किया.
रथ यात्रा में श्यामल खां, मलय खां, चंदन खां, देवाशीष गांगुली, संजय लोधा, विकास लोधा, पतित पावन बेरा, अभय महंती, अमित राय, विश्वनाथ घोष, अनिल मिश्रा, मनींद्र नाथ पालित, लखी दास, वरूण सीट, विप्लव नियोगी, राणा मल्लिक, अभिषेक मिश्रा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >