मंत्रोच्चारण संग हुई मंदिर की वास्तु व अधिवास पूजा

चाकुलिया : चाकुलिया के शांति निकेतन पल्ली कॉलोनी में नव निर्मित रामकृष्ण परमहंस देव के भव्य मंदिर प्रांगण में रविवार को रामकृष्ण मठ गदाधर आश्रम के अध्यक्ष पुजारी स्वामी तद बुद्धानंद ने मंत्रोचारण कर मंदिर की वास्तु व अधिवास की पूजा करवायी. मंदिर की वास्तु पूजा मंदिर के निर्माता उद्योगपति सह समाजसेवी श्यामल खां ने […]

चाकुलिया : चाकुलिया के शांति निकेतन पल्ली कॉलोनी में नव निर्मित रामकृष्ण परमहंस देव के भव्य मंदिर प्रांगण में रविवार को रामकृष्ण मठ गदाधर आश्रम के अध्यक्ष पुजारी स्वामी तद बुद्धानंद ने मंत्रोचारण कर मंदिर की वास्तु व अधिवास की पूजा करवायी. मंदिर की वास्तु पूजा मंदिर के निर्माता उद्योगपति सह समाजसेवी श्यामल खां ने की. पूजा के अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी. पूजा के लिए मंदिर को भव्य तौर पर सजाया गया है.

मंदिर के पास भक्तों तथा कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल का निर्माण करवाया गया है. कार्यक्रम स्व शिबू रंजन खां की पत्नी बेला खां की देख रेख में हो रहा है. मौके पर पंपा खां, शिखा खां, राणु खां, शिल्पी पाल, शोमा राय, अल्पना राय, शिला राय, वैशाखी मल्लिक, प्रमिला बेरा, सुमिता घोष, अर्पणा घोष, मौसमी मल्लिक, काशी राय, झंडू महाकुड़, परमानंद सिंह, सत्यवान बारिक, अरधेंदु दास, सनत पाल समेत अनेक लोग उपिस्थत थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >