तालाब का पानी पीने से चार मवेशियों की मौत

डुमरिया : प्रखंड के कांटाशोल गांव में दो और तीन मई को एक तालाब का पानी पीने से चार मवेशियों की मौत हो गयी. ग्रामीण यह समझ नहीं पा रहे हैं कि मवेशियों की मौत किस बीमारी से हो रही है. सूचना पाकर पंचायत के पंसस जयपाल सिंह मुर्मू और मुखिया मालती मुर्मू पहुंचे और […]

डुमरिया : प्रखंड के कांटाशोल गांव में दो और तीन मई को एक तालाब का पानी पीने से चार मवेशियों की मौत हो गयी. ग्रामीण यह समझ नहीं पा रहे हैं कि मवेशियों की मौत किस बीमारी से हो रही है. सूचना पाकर पंचायत के पंसस जयपाल सिंह मुर्मू और मुखिया मालती मुर्मू पहुंचे और ग्रामीणों से बात की.

ग्रामीणों ने बताया कि चार मवेशियों की मौत से रेपो मांडी, हिकिम हेंब्रम, श्याम मुर्मू और सुदर्शन नामक ग्रामीण को भारी नुकसान हुआ है. इस तरह मवेशियों की मौत होने से ग्रामीण भयभीत हैं. ग्रामीणों के अनुसार बीते दो दिनों में उक्त तालाब के पानी पीने के बाद मवेशी बीमार हो जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है. पशु चिकित्सक बबलू सुंडी ने बताया कि आशंका है कि मवेशियों की मौत एंथ्रेक्स बीमारी से हो रही है. यह जांच का विषय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >