कोड देने में विलंब पर भड़के एजेंट पोस्टमाटर पर मनमानी का आरोप

मुसाबनी : मुसाबनी डाकघर के एजेंटों ने मंगलवार को पोस्टमास्टर से मिल कर एजेंट कोड देने में हो रही देरी पर विरोध जताया. एजेंटों ने पोस्ट मास्टर से कोड देने में मनमानी करने का आरोप लगाया. एजेंटों के मुताबिक डाकघर में लगभग 10 पोस्टल एजेंट हैं. एजेंटों के प्रयास से लगभग 100 करोड़ रूपये का […]

मुसाबनी : मुसाबनी डाकघर के एजेंटों ने मंगलवार को पोस्टमास्टर से मिल कर एजेंट कोड देने में हो रही देरी पर विरोध जताया. एजेंटों ने पोस्ट मास्टर से कोड देने में मनमानी करने का आरोप लगाया. एजेंटों के मुताबिक डाकघर में लगभग 10 पोस्टल एजेंट हैं. एजेंटों के प्रयास से लगभग 100 करोड़ रूपये का निर्देश डाकघर में स्थानीय लोगों ने विभिन्न योजनाएं ली है. दो माह से एजेंटों को कोड नहीं देने के कारण डाकघर में रकम जमा कराने और निकासी करने में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

इससे जमाकर्ताओं में रोष है. पोस्टल एजेंटों का कारोबार प्रभावित हो रहा है. एजेंटों ने पोस्ट मास्टर पर समय पर एमआइएस का भुगतान नहीं करने समेत कई आरोप लगाये. पोस्ट मास्टर आरपी सिंह ने एजेंटों के आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि 18 फरवरी 16 से डाकघर कंप्यूटराइज हो गया है. ऐसे में एजेंटों को नये सिरे से एजेंसी कोड लेने के लिए आवेदन देना होगा. उन्होंने कहा कि 10 एजेंटों ने आवेदन दिये हैं.

इसमें से कुछ के आवेदन में आवश्यक कागजात नहीं है. जिनके आवेदन सही हैं. उन्हें एजेंसी कोड जल्द दिया जायेगा. इस मौके पर शिबू प्रजापति, सपन कुमार पति, मुरारी मोहन मिश्रा, तपन साव, मंगलेश्वर भद्रो समेत कई पोस्टल एजेंट पोस्ट मास्टर से मिलने डाकघर पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >