वरिष्ठ नागरिक ने बैंक कैशियर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

बैंक ऑफ इंडिया की सोनुवा शाखा का मामला सोनुवा : सोनुवा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के कैशियर निशिकांत सिंह ने एक 68 वर्षीय ग्राहक अनंत राम से दुर्व्यवहार किया. अनंत राम ने इसकी शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से की है. अनंत राम ने बताया कि वह केसीसी लोन लेने के लिए बैंक के […]

बैंक ऑफ इंडिया की सोनुवा शाखा का मामला

सोनुवा : सोनुवा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के कैशियर निशिकांत सिंह ने एक 68 वर्षीय ग्राहक अनंत राम से दुर्व्यवहार किया. अनंत राम ने इसकी शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से की है. अनंत राम ने बताया कि वह केसीसी लोन लेने के लिए बैंक के कांउटर के सामने ग्राहकों की कतार में खड़े थे. तभी रोकड़पाल निशिकांत सिंह ने कुछ ग्राहकों को बैंक के भीतर से पैसे का भुगतान किया. जब अनन्त राम ने इसका विरोध किया, तो कैशियर ने दुर्व्यवहार करने के साथ उन्हें कुछ अपशब्द कहे.
इसके बाद उन्होंने वरीय शाखा प्रबंधक के अनुपस्थिति में बैंक के अधिकारी चेतन देवगंन को लिखित शिकायत सौंपी और जांच कर कार्रवाई की मांग की. अनंत राम ने शिकायत की प्रतिलिपि एलडीएम को सौपने के अलावा बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय व जमशेदपुर स्थित आंचलिक कार्यालय भेजने की बातें भी कहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >