चांडिल : कलश विसर्जन के साथ चैती नवरात्र संपन्न

चांडिल : विजया दशमी के अवसर पर कलश विसर्जन के साथ ही शनिवार को चैती नवरात्र संपन्न हो गया. चौका में सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी के अलावा चांडिल, ईचागढ़, सोडो, जांता, डोबो, कोकेबेड़ा समेत अन्य स्थानों में बासंती दुर्गोत्सव में कलश विसर्जन किया गया. कलश विसर्जन के पूर्व अपराजिता पूजा में भी अनेक श्रद्धालुओं […]

चांडिल : विजया दशमी के अवसर पर कलश विसर्जन के साथ ही शनिवार को चैती नवरात्र संपन्न हो गया. चौका में सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी के अलावा चांडिल, ईचागढ़, सोडो, जांता, डोबो, कोकेबेड़ा समेत अन्य स्थानों में बासंती दुर्गोत्सव में कलश विसर्जन किया गया.

कलश विसर्जन के पूर्व अपराजिता पूजा में भी अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया. अपराजिता पूजा के बाद महिलाओं ने माता को आलता सिंदुर पहनाया. इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदुर लगाकर महिलाओं ने माता से पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >