सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन के तहत बांटी सामग्री

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड पंचायत के बांधडीह स्थित केंदडांगा फुटबॉल मैदान में शनिवार को सीआरपीएफ 193 बटालियन ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच 153 तरह की सामग्रियों का वितरण किया. युवकों के बीच सीआरपीएफ ने फुटबॉल और नेट का वितरण किया. सहायक कमांडेंट ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सिविक एक्शन कार्यक्रम […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड पंचायत के बांधडीह स्थित केंदडांगा फुटबॉल मैदान में शनिवार को सीआरपीएफ 193 बटालियन ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच 153 तरह की सामग्रियों का वितरण किया. युवकों के बीच सीआरपीएफ ने फुटबॉल और नेट का वितरण किया.

सहायक कमांडेंट ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत मच्छरदानी 36, धोती 25, साड़ी- ब्लाउज 14, डेगची 16, पतेला 8, फुटबॉल 8, वालीबॉल 6, फुटबॉल नेट 2, बॉल पेन 35 का वितरण किया गया. मौके पर पांच फुटबॉल टीम के बीच प्रतियोगिता हुई. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर उप निरीक्षक अर्जुन यादव, नीरज, पंकज, सुजीत, विजय आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम में बुजुर्गों की रही भीड़ : केंदडांगा में आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम में वृद्ध- वृद्धाओं की भीड़ उमड़ी. सहायक कमांडेंट ओम प्रकाश सिंह से वृद्ध- वृद्धाओं ने शिकायत की कि पेंशन नहीं मिल रहा है. पेंशन दिलाने की दिशा में पहल की जाय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >