एसडीपीओ ने परिजनों से की पूछताछ, जांच जारी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पुरनापानी पंचायत के करकट्टा गांव निवासी और धालभूमगढ़ स्थित चौइरा लोयोला विद्यालय की कक्षा 10 के छात्र बापी टुडू मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में पुलिस जुटी है. विदित हो कि 31 अक्तूबर 2015 से लापता बापी टुडू का कंकाल में तब्दील सड़ा- गला शव चाकुलिया के जामिरा पहाड़ […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पुरनापानी पंचायत के करकट्टा गांव निवासी और धालभूमगढ़ स्थित चौइरा लोयोला विद्यालय की कक्षा 10 के छात्र बापी टुडू मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में पुलिस जुटी है. विदित हो कि 31 अक्तूबर 2015 से लापता बापी टुडू का कंकाल में तब्दील सड़ा- गला शव चाकुलिया के जामिरा पहाड़ पर 10 अप्रैल को बरामद हुआ था. इस मामले में लोयोला स्कूल के प्राचार्य समेत चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. बुधवार को घाटशिला के एसडीपीओ संजीव बेसरा मृतक के घर पहंुचे और उसके परिजनों से जानकारी ली.

बापी टुडू की रहस्यमय हत्या के संबंध में पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहंुची है. माना जा रहा है कि बापी टुडू की हत्या में किसी मास्टर माइंड का हाथ है. जिसने बड़ी ही चालाकी से हत्या कर साक्ष्य मिटाने का भरपूर प्रयास किया. बापी टुडू की हत्या कर शव को पहाड़ की इतनी उंचाई पर ले जाना एक व्यक्ति द्वारा संभव नहीं है. इस हत्याकांड में लोयोला स्कूल प्रबंधन भी शक के घेरे में है. इसलिए पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य को भी अभियुक्त बनाया है.
मृतक के पिता सूर्य सिंह टुडू कहते हैं कि बापी टुडू को विभिन्न कारणों से स्कूल में प्रताड़ित किया जाता था. एक बार उसे स्कूल से निकाल भी दिया गया था. इस मामले में शक की सूई बापी के उन दो दोस्तों की ओर भी घुम रही है, जिन्होंने उसे एक मोबाइल दिया था. बापी टुडू ने अपने पिता को भेजे एसएमएस में कहा था कि उसके दोनों दोस्त अच्छे नहीं है. वे उसके कमरे में लड़की लाते थे. ऐसे में इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर भी देखा जा रहा है.
केस में पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है. मृतक के पिता से विस्तृत जानकारी ली गयी है.
-संजीव कु बेसरा, एसडीपीओ, घाटशिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >