30 सबर परिवार का नाम खाद्य सुरक्षा से गायब

अक्तूबर से सबरों को नहीं मिल रहा अनाज जंगल से लकड़ी, दांतून आदि बेचकर किसी तरह भरता है पेट गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत स्थित केशरपुर (गुड़ाझोर) के करीब 30 सबर परिवार जन वितरण का अनाज से वंचित हैं. यहां के सबरों का नाम खाद्य सुरक्षा सूची से गायब है. इस कारण अक्तूबर […]

अक्तूबर से सबरों को नहीं मिल रहा अनाज

जंगल से लकड़ी, दांतून आदि बेचकर किसी तरह भरता है पेट
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत स्थित केशरपुर (गुड़ाझोर) के करीब 30 सबर परिवार जन वितरण का अनाज से वंचित हैं. यहां के सबरों का नाम खाद्य सुरक्षा सूची से गायब है. इस कारण अक्तूबर 2015 से यहां के सबरों को जविप्र दुकान से चावल नहीं मिल रहा है. पहले सभी सबर परिवारों को अंत्योदय का चावल प्रति माह 35 किलो मिलता था. इससे सबर परिवारों के समक्ष भुखे मरने की स्थिति है.
सुंदर सबरीन, रवि सबर आदि ने बताया कि पहले चावल मिलता था, तो किसी तरह भोजन नसीब होता था. अब भोजन पर आफत है. जंगल से लकड़ी, पत्ता, दांतून लाकर बेचने के बाद पेट भरता है. यहां के कई सबरों का इंदिरा आवास भी जर्जर हो गया है. कई वर्ष पूर्व स्वीकृति इंदिरा आवास अब तक नहीं बन पाये हैं.
यहां के सबरों को वन भूमि का पट्टा मिला था, लेकिन उनकी जमीन पर दूसरा का कब्जा है. यहां के सबर बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं. सबरों ने कहा कि कम से कम सरकार अनाज दिला दें. चावल मिलेगा तो भर पेट भोजन
कर पायेंगे.
केशरपुर : भुखे मरने की स्थिति
केशरपुर, नरसिंहपुर, गुड़ाझोर के सबरों का नाम खाद्य सुरक्षा सूची से गायब है. सूची बनाकर ब्लॉक के पास दोबारा भेजा गया है. आपूर्ति विभाग ने अप्रैल से सबरों को अनाज देने की बात कही थी. अब तक कुछ नहीं हुआ. अनाज से वंचित सबरों की हालत ठीक नहीं है. सरकारी और प्रशासनिक लापरवाही से सबरों का निवाला छीन गया है. सबरों को तुरंत प्रशासन जविप्र का अनाज उपलब्ध करायें.
– हुडिंग सोरेन, मुखिया, बाघुड़िया पंचायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >