घाटशिला : एसडीओ ने सभी बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, एमओ, मेडिकल ऑफिसर, थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में पॉलीथिन बैग का उपयोग बंद कराने का आदेश दिया है. आदेश में कहा गया है कि प्राय: देखा जा रहा है कि दुकानदार ग्राहकों को प्लास्टिक बैग में सामग्री दे रहे हैं. पॉलीथिन का उपयोग करने के बाद ग्राहक इधर- उधर फेंकते हैं. इससे चारों तरफ गंदगी फैल रही है. कहीं- कहीं ऐसी सूचना मिली है कि पॉलीथिन खाकर गाय और बैलों की मौत हुई है.
एसडीओ ने बीडीओ, सीओ को लिखा पत्र पॉलीथिन पर रोक का आदेश
घाटशिला : एसडीओ ने सभी बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, एमओ, मेडिकल ऑफिसर, थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में पॉलीथिन बैग का उपयोग बंद कराने का आदेश दिया है. आदेश में कहा गया है कि प्राय: देखा जा रहा है कि दुकानदार ग्राहकों को प्लास्टिक बैग में सामग्री दे रहे हैं. पॉलीथिन का उपयोग करने के बाद […]

गौरतलब हो कि घाटशिला की संगठनों अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो और झारखंड उत्थान मंच के प्रतिनिधियों ने
अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग को ज्ञापन सौंप कर स्वच्छता अभियान और पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की थी. 6 अप्रैल 2016 को एसडीओ के ज्ञापांक संख्या 179 की प्रतिलिपि प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी और थाना प्रभारी को प्रेषित की गयी थी. विषय की गंभीरता को समझते हुए एसडीओ ने घाटशिला के एसडीपीओ और मुसाबनी के डीएसपी को प्रतिलिपि प्रेषित की. एसडीओ के आदेश पर सभी समाज प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया है.