ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता

चाकुलिया : चाकुलिया पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को झारखंड विकास मोरचा (झाविमो) की बैठक धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि समीर महंती ने कहा कि झाविमो क्षेत्रीय पार्टी है. क्षेत्रीय दल से ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव है. कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की नीति सिद्धांतों का […]

चाकुलिया : चाकुलिया पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को झारखंड विकास मोरचा (झाविमो) की बैठक धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि समीर महंती ने कहा कि झाविमो क्षेत्रीय पार्टी है. क्षेत्रीय दल से ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव है. कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की नीति सिद्धांतों का प्रचार कर युवाओं को जोड़ें. बाबू लाल मरांडी के नेतृत्व में ही राज्य का विकास संभव है.

जल्द ही प्रखंड में पंचायत कमेटी का गठन कर पंचायत सम्मेलन किया जायेगा. श्री महंती ने कहा कि 18 अप्रैल को स्थानीय नीति के विरोध में, गरीबों को राशन कार्ड देने और प्रखंड में नियमित बिजली के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर समीर दास, मो गुलाब, गणेश मुर्मू, मोहन माइती, मदन मन्ना, देवेन महतो, चंद्रमोहन मांडी, मो इकबाल, तरूण बेरा, वासु महतो, राजा बारिक, बलराम महतो, मोहन माइती, राणा मल्लिक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >