जल संचय को बनेंगे चेकडैम व तालाब

चाकुलिया : पहाड़ों और झरनों के पानी के संचय के लिए लघु सिंचाई विभाग के तहत विधायक की ़अनुशंसा पर चेकडैम और तालाब का निर्माण होगा. इसके लिए विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर कई पहाड़ों के पास चेकडैम निर्माण के लिए स्थल को देखा. उन्होंने बताया कि ग्रामीण ग्राम सभा […]

चाकुलिया : पहाड़ों और झरनों के पानी के संचय के लिए लघु सिंचाई विभाग के तहत विधायक की ़अनुशंसा पर चेकडैम और तालाब का निर्माण होगा. इसके लिए विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर कई पहाड़ों के पास चेकडैम निर्माण के लिए स्थल को देखा. उन्होंने बताया कि ग्रामीण ग्राम सभा के माध्यम से चेकडैम और तालाब के लिए स्थल का चयन करेंगे.

विधायक ने जिला परिषद के सदस्य शिव चरण हांसदा,
पूर्व मुखिया श्याम मांडी के साथ बर्डीकानपुर पंचायत में दो पहाड़ों के बीच स्थल को देखा. पोचापानी, घाघरा समेत अन्य कई गांवों के पास भी चेकडैम निर्माण के लिए स्थल की जांच होगी. विधायक ने बताया कि मधुपुर के पास विधायक निधि से समरसेबुल लगाया जायेगा. ताकि क्षेत्र के किसान सिंचाई की सुविधा प्राप्त कर सकें. उन्होंने बताया कि चेकडैम, तालाब और बांध निर्माण के लिए कई स्थलों का चयन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >