चक्रधरपुर. रामनवमी को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक

जुलूस में खतरनाक खेल पर रोक चक्रधरपुर : रामनवमी त्योहार को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में रामनवमी त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिये कई बिंदुओं विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. रामनवमी जुलूस को अखाड़ा समिति निर्धारित समय पर पवन […]

जुलूस में खतरनाक खेल पर रोक

चक्रधरपुर : रामनवमी त्योहार को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में रामनवमी त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिये कई बिंदुओं विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. रामनवमी जुलूस को अखाड़ा समिति निर्धारित समय पर पवन लायेंगे.
राम नवमी के दिन शाम चार से रात दस बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा. पवन चौक में करतब दिखाने के दौरान अखाड़ा समिति के किसी भी सदस्य आग व ट्यूब का खेल नहीं खेलेंगे. आग व ट्यूब का खेल खेलते पकड़े जाने पर समिति पर कार्रवाई करेगी. वार्ड की सफाई पर वार्ड पार्षद ध्यान रखेंगे. वार्ड में यंत्र तत्र कूड़ा कचड़ा जमा करने वाले पर कार्रवाई की जायेगी. राम नवमी के दिन ड्राई डे रहेगा. जुलूस में शराब पीकर शामिल नहीं होना है. पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी.
उपस्थित लोगों ने रानी तालाब व आसपास के इलाकों में फेंके जा रहे कूचा कचड़ा पर रोक लगाने की मांग किया. 10 अप्रैल को सरहुल जुलूस में स्थानीय लोगों को सहयोग करने की अपील किया गयी. जुलूस में शामिल लोगों के लिये शरबत व शीतल पेयजल की व्यवस्था करने की बात कही गयी. अनुमंडल पदाधिकारी श्री गुप्ता ने कहा कि रामनवमी त्योहार को शांति पूर्ण संपन्न कराना है. इसके लिये शहरवासियों का सहयोग जरूरी है.
अखाड़ा समिति के सदस्य आग व ट्यूब का खेल नहीं खेलेंगे. आखाड़ा समिति के सदस्य समय का पालन करेंगे. समय से झंड़ा को पवन चौक लायेंगे. करतब दिखा कर समय पर वापस जायेंगे. मौके मुख्य रूप से कार्यपालक दंडाधिकारी सुरेश प्रसाद सिंहा, नप कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम, बीडीओ समीर रेनियर खलको, सीओ नीतू कुमारी के अलावे गोईलकेरा, गुदड़ी, बंदगांव, आनंदपुर के बीडीओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >