घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के प्रभारी बीडीओ मृत्युंजय कुमार से शनिवार को बड़ाजुड़ी पंचायत के मुढ़ाकाठी और बांकी पंचायत के पुखुरिया गांव के मजदूरों ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं होने की शिकायत की. मजदूरों ने योजना के मेट हाड़ी राम मुर्मू पर मजदूरी का एक लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया. मजदूरों को बैंक और उप डाकघर में मनरेगा मजदूरी नहीं भेजने की जानकारी दी.
मनरेगा : मेट पर एक लाख गबन का आरोप
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के प्रभारी बीडीओ मृत्युंजय कुमार से शनिवार को बड़ाजुड़ी पंचायत के मुढ़ाकाठी और बांकी पंचायत के पुखुरिया गांव के मजदूरों ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं होने की शिकायत की. मजदूरों ने योजना के मेट हाड़ी राम मुर्मू पर मजदूरी का एक लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया. मजदूरों को […]

मजदूरों ने बताया कि काम के दौरान मेट हाड़ी राम मुर्मू ने डाकघर का पासबुक अपने पास रख लिया. वह मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा है. उत्पल विश्वास ने कहा कि हुलूंग तक सड़क निर्माण में मजदूरों ने मजदूरी की थी. श्री विश्वास ने प्रभारी बीडीओ को बताया कि मनरेगा से 8 लाख 55 हजार की राशि से सड़क स्वीकृत हुई थी. इसके मेट मोनो सामद हैं. मेट हाड़ी राम पर एक लाख रुपये गबन का आरोप है.
पुखुरिया गांव से आयी महिला मजदूरों ने भी मनरेगा में मजदूरी का भुगतान नहीं होने की शिकायत की. प्रभारी बीडीओ ने कहा कि इस मामले की जांच करायेंगे. अगर मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.
मजदूरों ने सीपीएम नेता उत्पल विश्वास के नेतृत्व में प्रभारी बीडीओ से शिकायत की
पुखुरिया की महिला मजदूरों को नहीं किया गया मजदूरी का भुगतान