महिला को जमकर पीटा, तनाव
पुलिस ने दोनों ग्रामीणों को समझाया
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कालियाडिंगा की महिलाओं ने बुधवार की शाम अवैध शराब बिक्री के आरोप में रजलाबांध की रेखा मुंडा को घर से बाहर निकाल कर पिटाई कर दी.
घटना से दोनों गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद गहरा गया. सूचना पाकर पुलिस पहंुची और विवाद को शांत कराया. रजलाबांध के ग्रामीणों का कहना था कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाना अच्छी बात है. यह बेहतर प्रयास है. इसके लिए शराब बेचने वालों को दो-चार दिन का समय देना चाहिए था. पहले चेतावनी दी जाती.
अगर नहीं सुधरते, तो आगे की कार्रवाई की जाती. ग्रामीणों का कहना था कि रेखा मुंडा के घर में रोजगार करने वाला कोई नहीं है. उसके पांच साल का एक बेटा है. इसलिए रेखा मुंडा को कुछ दिन का समय देना चाहिए था. एसआइ जटानाथ मिश्रा ने बताया कि महिलाएं यह समझ कर रेखा मुंडा के घर में घुसी कि वह शराब बेचती है. इसी बीच धक्का मुक्की हो गयी. रेखा मुंडा के घर से शराब बरामद नहीं हुआ. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
