शराब के खिलाफ तीन गांवों की महिलाओं की रैली

शराब मुक्त गांव का संकल्प बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कालियाडिंगा, रजलाबांध और जागधा गांव की महिलाओं ने गांव में शराब बंदी के खिलाफ बुधवार कालियाडिंगा सांस्कृतिक भवन परिसर से जागरुकता रैली निकाली. वहीं अवैध शराब विक्रेताओं को खबरदार किया. रैली में शामिल महिलाएं अपने हाथ में हस्त लिखित तख्तियां लेकर तीनों गांवों का परिभ्रमण किया. […]

शराब मुक्त गांव का संकल्प

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कालियाडिंगा, रजलाबांध और जागधा गांव की महिलाओं ने गांव में शराब बंदी के खिलाफ बुधवार कालियाडिंगा सांस्कृतिक भवन परिसर से जागरुकता रैली निकाली. वहीं अवैध शराब विक्रेताओं को खबरदार किया. रैली में शामिल महिलाएं अपने हाथ में हस्त लिखित तख्तियां लेकर तीनों गांवों का परिभ्रमण किया.
रैली में शामिल महिलाएं शराब भट्ठी बंद करो, गांव को शराब मुक्त बनाओ, शराबियों होश में आओ, शराब छोड़ों या गांव छोड़ो आदि का नारा लगा रही थीं. रैली में गांव की महिलाओं ने संकल्प लिया कि गांव को शराब मुक्त बनाना है. महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांव में कलह का वातावरण उत्पन्न हो रहा है.
रैली में मुखिया रेवती नायक, उप मुखिया जनदीश राय, उषा रानी श्यामल, प्रतिमा पंडा, पुटकी गोप, बबिता नायक, नमिता कपाट, लक्ष्मी कपाट, उर्मिला कपाट, जय मंडल, पुष्पा मुंडा, नियती गोप, सुमित्रा नायक, सरला नायक समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थी. रैली समाप्त होने के बाद महिलाओं ने मुखिया की अध्यक्षता में एक बैठक की. महिलाओं ने कहा कि शराब भट्ठियों के बारे में पुलिस को लिखित जानकारी दी जायेगी. पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो महिलाएं एकजुट होकर शराब भट्ठियों को उखाड़ फेंकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >