संस्कृति-सभ्यता को बचाये रखें : कुणाल

घाटशिला : घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को टुसू मेला का आयोजन हुआ. टुसू मेला में भीड़ उमड़ी. बतौर मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है. झारखंडियों का पावन पर्व टुसू […]

घाटशिला : घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को टुसू मेला का आयोजन हुआ. टुसू मेला में भीड़ उमड़ी. बतौर मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है.

झारखंडियों का पावन पर्व टुसू है. यहां के लोग टुसू की पूजा करते हैं. मकर पर्व झारखंड ही नहीं भारत के लोग मानते हैं. झारखंड में यह पर्व बेहतर ढंग से मनाया जाता है.

उन्होंने कहा कि कल्चरल एसोसिएशन द्वारा प्रति वर्ष टुसू मेला का आयोजन होता है. इसके लिए एसोसिएशन बधाई की पात्र है. समारोह को आजसू के केंद्रीय सदस्य तापस चटर्जी, झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, पूर्णिमा कर्मकार, प्रमुख हीरामनी मुर्मू ने भी संबोधित किया.
संचालन संदीप राय चौधरी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यजीत सीट ने किया. मेला में विभिन्न जगहों से लोग टुसू मूर्ति लेकर शामिल हुए. वहीं नृत्य मंडलियों ने नृत्य प्रस्तुत किया. इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव गोपू बोस, अमित राय, निर्मल दुबे, मुखिया सिदो हांसदा, बैजू मुर्मू, पंसस गोपेश राय, किशोरी मोहन महतो, इंद्र कुमार राय, कंचन कर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
जोड़िसा की टुसू मूर्ति प्रथम
टुसू मेला में जोड़िसा से लायी गयी टुसू मूर्ति प्रथण रही. विधायक कुणाल षाड़ंगी ने टुसू मूर्ति लेकर आये रमेश महतो को 8 हजार नगद और पुष्प गुच्छ देकर पुरस्कृत किया. पटमदा के अखिल महतो की मूर्ति द्वितीय रही. उन्हें 6 हजार और पुष्प गुच्छ देकर पुरस्कृत किया गया. दीघा के लखिंद्र मुंडा की मूर्ति तृतीय रही. उन्हें 5 हजार और पुष्प गुच्छ देकर पुरस्कृत किया गया. मेला में 20 टुसू मूर्तियां आयी थीं. नृत्य में भाग लेने वाले प्रत्येक नृत्य मंडलियों को 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >