गुड़ाबांदा ने पांच विकेट से जीता मैच

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम में खेले जा रहे 9 वें विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का एक मैच गुरुवार को गुड़ाबांदा और बोड़ाम क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. बोड़ाम के कप्तान ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम 13.5 ओवरों में 84 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम में खेले जा रहे 9 वें विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का एक मैच गुरुवार को गुड़ाबांदा और बोड़ाम क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. बोड़ाम के कप्तान ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम 13.5 ओवरों में 84 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से दल गोविंद सिंह ने 31 रनों की पारी खेली.

गुड़ाबांदा के नंदलाल ने पांच विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी गुड़ाबांदा की टीम ने 11.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना कर 5 विकेट से मैच जीत लिया. टीम की ओर से नंद लाल सिंह ने 35 रनों की पारी खेली. बोड़ाम के दल गोविंद सिंह ने तीन विकेट प्राप्त किया. तरुण मिश्रा और अशोक कर ने अंपायर की भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >