रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगनेवाला गिरफ्तार
सरायकेला : पुिलस ने सोमवार को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा ठगनेवाले मंगल प्रसाद को िगरफ्तार कर जेल भेज िदया है. मंगल पर बालीगुमा गांव के सात लोगों से नौकरी िदलाने के नाम 20-20 हजार रुपये ठगी करने का आरोप है. आरोपी मंगल आदित्यपुर के सातबहनी का निवासी है. इस […]
सरायकेला : पुिलस ने सोमवार को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा ठगनेवाले मंगल प्रसाद को िगरफ्तार कर जेल भेज िदया है. मंगल पर बालीगुमा गांव के सात लोगों से नौकरी िदलाने के नाम 20-20 हजार रुपये ठगी करने का आरोप है. आरोपी मंगल आदित्यपुर के सातबहनी का निवासी है.
इस संबंध मेंं धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने थाने में लिखित शिकायत की है.
शिकायत में कहा गया है कि आदित्यपुर सातबहनी निवासी मंगल प्रसाद विगत सितंबर माह में बालीगुमा गांव आया और रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कहते हुए गांव के साहेबराम किस्कू, ललिता किस्कू, डोमन किस्कू, गनेश किस्कू, सुकु किस्कू, सोहागी किस्कू और भोगों किस्कू से 30-30 हजार रुपये देने की बात कही. 30 हजार रुपये नहीं होने की बात कहने पर 20-20 हजार रुपये देने की बात कहते हुए कुल एक लाख 40 हजार रुपये ले गया.