टुसू मूर्ति लेकर आये लोग पुरस्कृत

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत स्थित आमतलगोड़ा और घोटीडुबा में सोमवार को टुसू मेला का आयोजन हुआ. घोटीडुबा में आयोजित मेला में बंगाल से भी लोग टुसू मूर्ति लेकर पहुंचे थे. मेला में विधायक लक्ष्मण टुडू अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए. आमतलगोड़ा में आयोजित मेला में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू अपने […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत स्थित आमतलगोड़ा और घोटीडुबा में सोमवार को टुसू मेला का आयोजन हुआ. घोटीडुबा में आयोजित मेला में बंगाल से भी लोग टुसू मूर्ति लेकर पहुंचे थे. मेला में विधायक लक्ष्मण टुडू अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए. आमतलगोड़ा में आयोजित मेला में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू अपने समर्थकों के साथ शामिल हुईं. बड़ाजुड़ी नव जागरण समिति ने टुसू मूर्ति लेकर आये लोगों को पुरस्कृत किया.

इस मौके पर बड़ाजुड़ी के मुखिया किरिटी सिंह, पंसस नवीन कुमार साव, रवि कांत भकत, हर बल्लभ भकत, ललीत कृष्ण भकत, हेमचंद्र महतो, भागीरथ गोराई आदि उपस्थित थे. मेला में नूतनडीह कारगिल कमेटी द्वारा कारगिल की तर्ज पर झांकी प्रस्तुत की गयी. इसे देखने के लिए पुरुष और महिलाओं की भीड़ उमड़ी. यहां टुसू मंडलियों ने नृत्य प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >