गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के सीताडांगा-सुसनीगढ़िया फुटबॉल मैदान में रविवार को एसएससी क्लब के तत्वावधान में टुसू मेला आयोजित किया गया. इस मेले में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. मेले में विभिन्न गांवों समेत बंगाल से करीब तीस टुसू प्रतिमाएं लेकर लोग पहुंचे थे.
मेला कमेटी ने सभी टुसू प्रतिमाओं को पुरस्कृत किया. प्रथम पुरस्कार चार हजार, द्वितीय तीन हजार, तृतीय दो हजार, चतुर्थ से दसवें स्थान तक की टुसू प्रतिमाओं एक-एक हजार बाकि को पांच सौ और सांत्वना पुरस्कार के रूप में सभी टुसू प्रतिमाओं को तीन सौ रुपये कर दिये गये. पुरस्कार वितरण समारोह में बड़ाकुर्शी पंचायत की मुखिया राधिका सिंह सरदार, महुलिया के सुभाष सिंह, उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, जोड़सा के मुखिया मंगल सिंह, खुदीराम महतो,
निरंजन मंडल, डॉ सपन महतो, हरिपद सिंह, कमेटी के श्रुष्टिीधर महतो, भवानी महतो, रास बिहारी, लखींद्र मुंडा, उमेश चंद्र मुंडा, सानू मांझी समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे. मेला में लोग मांदर और धमसे की थाप पर नाच-गा रहे थे. बहुरूपियों के वेश में युवा लोगों को हंसा रहे थे. मेले में तरह-तरह की दुकानें सजी थी. लोग मस्ती में डूबे रहे.
