गालूडीह : गालूडीह के सीताडांगा टुसू मेला में झारखंडी संस्कृति और परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्रामीण ने मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया. मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया. मेला कमेटी ने कहा कि झारखंडी संस्कृति, परंपरा को हम कैसे भुला सकते हैं. मुर्गा पाड़ा में ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी. लाल-लाल, खोडि़या-खोडि़या की आवाज आ रही थी. लोग इस लड़ाई का आनंद उठा रहे थे.
सीताडांगा में मुर्गा पाड़ा, दिखा उत्साह
गालूडीह : गालूडीह के सीताडांगा टुसू मेला में झारखंडी संस्कृति और परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्रामीण ने मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया. मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया. मेला कमेटी ने कहा कि झारखंडी संस्कृति, परंपरा को हम कैसे भुला सकते हैं. मुर्गा पाड़ा में ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी. […]

काशीडीह में टुसू मेला 20 को. गालूडीह के काशीडीह में टुसू मेला 20 जनवरी को होगा. इसकी जानकारी मेला कमेटी के भरत कैवर्त्त ने दी.उन्होंने बताया टुसू प्रतियोगिता होगी. इसमें प्रथम पुरस्कार दो हजार, द्वितीय 15 सौ, तृतीय एक हजार और चतुर्थ पुरस्कार 500 रुपये दिये जायेंगे. मेला की तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
दो दिवसीय टुसू मेला का समापन
धालभूमगढ़. स्व पद्मलोचन गायेन ग्रामीण टुसू मेला कमेटी आमाडुबी के तत्वावधान में दो दिवसीय टुसू मेला का समापन रविवार को हुआ. मेला में टुसू नृत्य प्रतियोगिता और पाता नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मेला के आयोजन में रंगलाल गायेन, सुभाष चित्रकार, मनोरंजन गोप, राजीव गायेन, प्रदीप चित्रकार, डोली मालाकार, कस्तूरी मुर्मू, राम हांसदा, गोपाल मुर्मू, भोलनाथ किस्कू ने अहम भूमिका अदा की.
हाथीजोबड़ा में टुसू मेला आयोजित
घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की धर्मबहाल पंचायत स्थित हाथीजोबड़ा एनएच 33 के किनारे रविवार को टुसू मेला का आयोजन हुआ. हरि मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मेला में लायी गयी सात आकर्षक टुसू मूर्तियों को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर पूर्व मुखिया रतन मुर्मू, हीरा लाल सोरेन, मुखिया सोनामुनी सोरेन, मानको मुर्मू, पतीत पाव़ख दास, हरि शँकर नमाता आदि उपस्थित थे.
कानास घाट पर टुसू मेला आयोजित
धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ के कानास टुसू मेला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को कानास घाट पर टुसू मेला का आयोजित हुआ. टुसू मेला में अजीत नारायण देव की टुसू मूर्ति को प्रथम, बेनाशोल को द्वितीय और देड़ाग को तृतीय पुरस्कार मिला. पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विमलेंदू मंडल ने की. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कानास पंचायत के मुखिया पूर्ण चंद्र सिंह ने पुरस्कार वितरण किया. इस मौके पर वार्ड सदस्य गंगा धर पाल, रोहित मंडल, निताई मंडल, खडू धीवर, विष्णु धीवर, भोक्ता धीवर, अमूल्य मंडल, मथो धीवर, विनोद धीवर, तोता धीवर उपस्थित थे.