मंगल व सोमाय एक वोट से जीत बने उप मुखिया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की चार पंचायत मुटुरखाम, चिंगड़ा, केशरदा और पुरनापानी पंचायत के उप मुखिया का चुनाव मंगलवार को हुआ. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ज्ञानमणी एक्का और सीओ जयवंती देवगम की देख रेख में पंचायत भवनों में संपन्न हुआ. पंचायत के वार्ड सदस्यों ने गुप्त मतदान किया. मुटुरखाम पंचायत से मंगल चंद्र मुर्मू ने […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की चार पंचायत मुटुरखाम, चिंगड़ा, केशरदा और पुरनापानी पंचायत के उप मुखिया का चुनाव मंगलवार को हुआ. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ज्ञानमणी एक्का और सीओ जयवंती देवगम की देख रेख में पंचायत भवनों में संपन्न हुआ. पंचायत के वार्ड सदस्यों ने गुप्त मतदान किया.
मुटुरखाम पंचायत से मंगल चंद्र मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंद्वी चैतन्य मुंडा को एक वोट से हराया. मंगल मुर्मू को छह और चैतन्य मुडा को पांच वोट मिले. केशरदा पंचायत से पूर्व मुखिया पारो टुडू निर्विरोध उप मुखिया चुने गये. पुरनापानी पंचायत से सोमाय मांडी उप मुखिया चुने गये. श्री मांडी ने अपने प्रतिद्वंद्वी हिरानी किस्कू को एक वोट से हराया.
चिंगड़ा पंचायत से वासु किस्कू निर्विरोध उप मुखिया चुने गये. निर्वाची पदाधिकारी ज्ञानमणी एक्का ने मुटुरखाम और चिंगड़ा तथा सीओ जयवंती देवगम ने पुरनापानी और केशरदा में चुनाव संपन्न कराया. दोनों निर्वाची पदाधिकारियों ने नव नियुक्त उप मुखियाओं को प्रमाण पत्र दिया. अंचल अमीन अश्विनी त्रिपाठी, सीआइ सरद चंद्र बेरा, कृष्णा मुंडा, बुधुराम सिंह मुंडा आदि ने चुनाव संपन्न कराने में अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >