मैं स्वतंत्र लड़ रही प्रमुख चुनाव: अंजली

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत की पंचायत समिति सदस्य की उम्मीदवार अंजली मार्डी ने प्रभात खबर से कहा कि मैं स्वतंत्र रूप से प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ रही हूं. मैंने किसी भी पार्टी से समर्थन नहीं मांगा है. अगर कोई पार्टी हमें समर्थन देती है, तो इसमें मैं कुछ कह नहीं […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत की पंचायत समिति सदस्य की उम्मीदवार अंजली मार्डी ने प्रभात खबर से कहा कि मैं स्वतंत्र रूप से प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ रही हूं. मैंने किसी भी पार्टी से समर्थन नहीं मांगा है. अगर कोई पार्टी हमें समर्थन देती है, तो इसमें मैं कुछ कह नहीं सकती. मैं प्रमुख पद के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार हूं.

उन्होंने कहा कि घाटशिला प्रखंड में 26 पंचायत समिति से सदस्यों की सीट है. इनमें से अधिकांश का समर्थन मुझे मिल रहा है. कुछ लोग घबरा कर मुझे परेशान करना चाह रहे हैं. इससे मैं घबराने वाली नहीं हूं. कुछ लोग आरोप लगा रहे है कि झामुमो मुझे समर्थन दे रहा हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मैं झामुमो से जुड़ी नहीं हूं, न ही झामुमो की सदस्यता हैं. फिर यह कहना कहां तक सच है. चुने गये पंसस हमारे समर्थन में हैं. हमारी जीत पक्की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >