847 करोड़ से बनेगी फोर लेन

गालूडीह : गालूडीह के महुलिया से बहरागोड़ा तक एनएच 33 फोर लेन बनेगा. 71 किमी तक फोर लेने के लिए 847 करोड़ का प्राक्कलन बना है. इसके लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) ने टेंडर किया है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा. पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरूण कुमार राणा […]

गालूडीह : गालूडीह के महुलिया से बहरागोड़ा तक एनएच 33 फोर लेन बनेगा. 71 किमी तक फोर लेने के लिए 847 करोड़ का प्राक्कलन बना है. इसके लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) ने टेंडर किया है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा. पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरूण कुमार राणा ने इसकी पुष्टि की है.

संभावना है कि 28 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन राज मार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी इस योजना का शिलान्यास करने आयेंगे. फोर लेने की प्रक्रिया शुरू होते ही भू अर्जन विभाग ने एनएच 33 के दोनों छोर की जमीनों का सर्वे कर गालूडीह बस स्टैंड के आस पास के दो दर्जन से अधिक दुकानदारों, मकान और जमीन मालिकों को नोटिस भेजा है. इनमें से कई लोगों ने जमशेदपुर जाकर नोटिस लिया है तो कई लोगों को नोटिस पहुंचा दिया गया है.

कुछ लोग अभी तक नोटिस के इंतजार में हैं. दिए गये नोटिस में फोर लेन के लिए कितनी जमीन अधिग्रहित हो रही है. कितनी कीमत सरकार द्वारा दी जायेगी और कब तक मकान, दुकान खाली कर देना है इसका जिक्र है. जानकारी हो कि रांची से महुलिया (उलदा) तक मधुकोन नामक कंपनी फोर लेन का काम लिया है. उसका काम चल रहा है.जबकि अब महुलिया से बहरागोड़ा तक फोर लेने का टेंडर हुआ है, जिसका काम जल्द शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >