भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव का स्वागत किया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के भाजपा पार्टी कार्यालय में रविवार की शाम नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव का भाजपाईयों ने माला पहना कर स्वागत किया. भाजपा के युवा मंडल अध्यक्ष नारायण राणा, महामंत्री मुना पाल एवं पप्पु राउत ने उन्हें माला पहनाया. श्री साव ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है उसे […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के भाजपा पार्टी कार्यालय में रविवार की शाम नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव का भाजपाईयों ने माला पहना कर स्वागत किया. भाजपा के युवा मंडल अध्यक्ष नारायण राणा, महामंत्री मुना पाल एवं पप्पु राउत ने उन्हें माला पहनाया. श्री साव ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाउंगा.

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर पंसस राधा गोविंद, राज कुमार कर, सुमन मिश्र, पिकलु घोष, सिद्धांत नायक, मानीक राम, कौशिक माइती आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >