राशन डीलर को घेरा

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के तेतुलिया गांव के जन वितरण दुकानदार खोकन सिंह मुंडा पर कार्ड धारियों ने वजन से कम अनाज देने का आरोप लगाया और बवाल किया. ग्रामीणों ने इसकी की सूचना पंचायत समिति सदस्य दाखिन किस्कू को दी. सूचना पाकर वे दुकान पहुंचे और अनाज का वजन करवाया. रवि […]

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के तेतुलिया गांव के जन वितरण दुकानदार खोकन सिंह मुंडा पर कार्ड धारियों ने वजन से कम अनाज देने का आरोप लगाया और बवाल किया. ग्रामीणों ने इसकी की सूचना पंचायत समिति सदस्य दाखिन किस्कू को दी. सूचना पाकर वे दुकान पहुंचे और अनाज का वजन करवाया.

रवि सबर को दिये गये 25 किलो चावल का वजन करवाने पर दो किलो चावल कम पाया गया. श्री किस्कू ने डीलर द्वारा कम चावल देने की शिकायत सीओ सह प्रभारी एमओ गणेश महतो को दी. इस अवसर पर विजय नायक, हरिपद नायक, भरत नायक, सीता राम नायक, कुंवर मुर्मू, बासेन मुर्मू, चांदराय मुर्मू, चुड़ामुनी हांसदा, साकरो हांसदा, नीलमनी मुर्मू आदि उपस्थित थे. डीलर द्वारा ग्रामीणों के बीच कम अनाज दिये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान का घेराव किया. ग्रामीणों ने पंसस दाखिन किस्कू के समक्ष अनाज वजन किया तो कम पाया गया. डीलर द्वारा उचित मात्रा में अनाज देने के बाद ग्रामीणों ने अनाज का उठाव किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >