घाटशिला में दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बासाडेरा गांव में 31 दिसंबर की शाम परमेश्वर सिंह की नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही शशि सिंह द्वारा जंगल में दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचल कर नृशंस हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. वह बासाडेरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी […]

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बासाडेरा गांव में 31 दिसंबर की शाम परमेश्वर सिंह की नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही शशि सिंह द्वारा जंगल में दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचल कर नृशंस हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

वह बासाडेरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी और बकरी चराने के लिए जंगल गयी थी. घटना के एक दिन बाद शव बरामद हुआ. परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया. बुधवार को ग्रामीणों ने आरोपी शशि सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >