अधूरी योजनाएं पूरी करने के लिए पहल शुरू

घाटशिला : घाटशिला के जिला परिषद अंश 17 की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने विकास के मसले पर पहल शुरू कर दी है. दामपाड़ा के विभिन्न गांवों में लंबित और अधूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए पहल शुरू कर दी है. श्रीमती मुर्मू ने सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण […]

घाटशिला : घाटशिला के जिला परिषद अंश 17 की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने विकास के मसले पर पहल शुरू कर दी है. दामपाड़ा के विभिन्न गांवों में लंबित और अधूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए पहल शुरू कर दी है. श्रीमती मुर्मू ने सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का प्रयास करने के लिए आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनका ध्यान इन सड़कों के निर्माण के प्रति आकृष्ट कराया था.

इन समस्याओं के निदान के लिए सरकार के विभिन्न स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. तारामणी स्मारक हाई स्कूल को प्लस टू बनाने, भारत सेवाश्रम संघ उच्च विद्यालय बड़ाजुड़ी को प्रस्वीकृति दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू कर दी है. बहुत जल्द जन प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों के साथ मिल कर विकास के लिए रूप रेखा तैयार की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >