प्रबंधन हटाये गये मजदूरों को बहाल करे

मुसाबनी : बागजांता माइंस इंप्लाइज यूनियन की बैठक मुसाबनी : बुधवार को बागजांता माइंस इंप्लाइज यूनियन की एक बैठक बागजांता में यूनियन नेता राम मार्डी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में 06 से खदान के वर्टीकल शॉफ्ट के निर्माण से जुड़े 34 मजदूरों को 29 सितंबर 15 से काम से हटाये जाने के मुद्दे […]

मुसाबनी : बागजांता माइंस इंप्लाइज यूनियन की बैठक
मुसाबनी : बुधवार को बागजांता माइंस इंप्लाइज यूनियन की एक बैठक बागजांता में यूनियन नेता राम मार्डी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में 06 से खदान के वर्टीकल शॉफ्ट के निर्माण से जुड़े 34 मजदूरों को 29 सितंबर 15 से काम से हटाये जाने के मुद्दे को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में प्रबंधन से काम से हटाये गये ठेका मजदूरों को बहाल करने की मांग की गयी. अन्यथा 28 दिसंबर से ठेका मजदूरों की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.
यूनियन के महासचिव सिंधु हांसदा ने कहा कि बागजांता माइंस के विकास में योगदान करने वाले ठेका मजदूरों को प्रबंधन काम से हटा कर इस प्रभावित क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय कर रहा है.जल्द हटाये गये ठेका मजदूरों को बहाल नहीं किया जाता है तो 29 दिसंबर को जादूगोड़ा से बागजांता माइंस काम करने आने वाले स्थायी तथा अस्थायी मजदूरों को बागजांता माइंस गेट के समक्ष रोका जायेगा. बैठक में चंद्राय हांसदा, जितेंद्र नाथ हांसदा, श्याम मुर्मू समेत कई ठेका मजदूर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >