चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मारवाड़ी हाई स्कूल में मतगणना केंद्र परिसर में मिडिया सेल बनाया गया है.
लेकिन मतगणना का परिणाम मीडिया सेल तक नहीं पहुंच रहा है. उपायुक्त अबु सिद्दीख पी ने संबंधित अधिकारियों को राउंड के आधार पर मतगणना का परिणाम मीडिया सेल को देने का निर्देश दिया है.
बावजूद इसके मीडियाकर्मियों को कोई जानकारी नहीं मिल रही है. स्कूल परिसर में सात प्रखंडों का मतगणना चल रहा है. लेकिन किसी भी प्रखंड की सही जानकारी नही मिल रहा है. मतगणना केंद्र में मीडिया सेल नाम मात्र का बनाया गया है.
कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है मतगणना
चक्रधरपुर. मारवाड़ी उवि परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य चल रहा है. चक्रधरपुर, मनोहरपुर, आनंदपुर, गुदड़ी, सोनुवा, गोईलकेरा, बंदगांव प्रखंड का मतगणना केंद्र में सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया. मतगणना एजेंट केंद्र में मौजूद एजेंटों को अंदर बाहर होने से रोका जा रहा है. केंद्र के अंदर बाहर जाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मारवाड़ी स्कूल के चारों ओर पुलिस बल तैनात है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसके जयसवाल मतगणना केंद्र में रह कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे.
