मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न कोटि के विद्यालयों में पदस्थापित सरकारी शिक्षकों को नवंबर माह का वेतन 18 दिसंबर तक भूगतान नहीं किये जाने पर शिक्षकों का आक्रोश गुरुवार को फूटा.
करीब दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में जाकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दुधेश्वर पासवान का घेराव करते हुये वेतन भुगतान में हुई देरी के कारण बने मैसेंजर(संवादवाहक) शिक्षक सेजन भुईंया को तत्काल पद से हटाने की मांग की. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि मैसेंजर लापरवाह हैं.
जिले के तमाम प्रखंडों में नवंबर माह का वेतन भुगतान हो गया है,सिर्फ मनोहरपुर को छोड़कर. मौके पर शिक्षकों ने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर अगले माह से प्रथम सप्ताह के भीतर शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होता,तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. बीइइओ श्री पासवान ने शिक्षकों की मांगो व शिकायत को जायज बताते हुये कहा कि शिक्षकों की मांग पर सेजन भुईंया को मैसेंजर के कार्यभार से मुक्त कर दिया जायेगा. सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान समय पर किया जायेगा. मौके पर प्रदीप गुप्ता,अश्विनी बघैल, मुरलीधर महतो, मानकी सोलंकी, रमेश महतो, बालकृष्ण, रायसिंह, शशीभूषण महतो आदि दर्जनों शिक्षकों मौजूद थे.
