विभिन्न देशों के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा

घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर स्थित इरवाइन एडवेंटिस स्कूल में रविवार को फूड फेस्टिवल का आयोजन हुआ. फूड फेस्टिवल में स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने चाइनीज, फ्रेंचीज समेत विभिन्न देशों के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा. फूड फेस्टिवल में आइसक्रीम गोलगप्पा, खट्टा गोलगप्पा, दही गोलगप्पा, चिकन विरयानी, वेज विरयानी, चीली चिकन, मोमो, भोकला, […]

घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर स्थित इरवाइन एडवेंटिस स्कूल में रविवार को फूड फेस्टिवल का आयोजन हुआ. फूड फेस्टिवल में स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने चाइनीज, फ्रेंचीज समेत विभिन्न देशों के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा.
फूड फेस्टिवल में आइसक्रीम गोलगप्पा, खट्टा गोलगप्पा, दही गोलगप्पा, चिकन विरयानी, वेज विरयानी, चीली चिकन, मोमो, भोकला, पीजा, पाव भाजी खाने के लिए और चीकन सूप, कोल्ड ड्रींक्स पीने के लिए काउंटरों में भीड़ उमड़ी.
फूड फेस्टिवल का उदघाटन स्कूल के निदेशक एसजे हेंब्रम ने किया. फूड फेस्टिवल को सुचारू रूप से चलाने में एस चौहान, मोहना राय, चिंतामनी, किरण माला, जेनल, शताब्दी राय, शैलेंद्र, मनप्रीत, लक्खी मनी, मनीमाला, शुभोजीत, जया, सूरज, सूरज, तनुश्री, मेघा आदि ने अहम भूमिका अदा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >