बिना सूचना बोर्ड लगाये बन रहा भवन

धालभूमगढ़ : खंड की पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत मंडप के पास बगैर सूचना बोर्ड लगाये ही पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण किया जा रहा है. बोर्ड नहीं लगाये जाने से भवन निर्माण की प्राक्कलित राशि, संचालित विभाग, मजदूरी दर और अन्य जानकारी ग्रामीणों को नहीं मिल रही है. ग्रामीणों ने बताया कि भवन निर्माण में घटिया ईंट […]

धालभूमगढ़ : खंड की पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत मंडप के पास बगैर सूचना बोर्ड लगाये ही पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण किया जा रहा है. बोर्ड नहीं लगाये जाने से भवन निर्माण की प्राक्कलित राशि, संचालित विभाग, मजदूरी दर और अन्य जानकारी ग्रामीणों को नहीं मिल रही है.
ग्रामीणों ने बताया कि भवन निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. लोकल रॉड और पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है. सूचना के मुताबिक पशु चिकित्सालय भवन पशुपालन विभाग द्वारा कराया जा रहा है. भवन निर्माण की प्राक्कलित राशि लगभग 21 लाख है. आदित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को भवन निर्माण का ठेका मिला है. प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंबुज कुमार ने दूरभाष पर बताया कि विभाग के जेइ रांची में रहते हैं.
घटिया ईंट लगाने की सूचना है. बाकी तकनीकी चीजों की जानकारी उन्हें नहीं है. ठेका कंपनी के साइट इंचार्ज धर्मवीर कुमार ने बताया कि जेइ रांची में हैं. उन्होंने बोर्ड लगाने और गुणवत्ता के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया.
एंटी करप्शन ब्यूरो की बैठक
धालभूमगढ़. शुक्रवार को धालभूमगढ़ के वन विश्रामागार में एंटी करप्शन ब्यूरो की बैठक मुकेश कर्मकार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आरटीआइ कार्यकर्ता एकता मंच के गठन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया.
चर्चा की गयी कि कार्यकर्ता सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत विभिन्न विभागों से सूचना की मांग करेगी. अधिनियम में सूचना प्राप्त कर वाजिब हकदारों को हक दिलाने, शोषित पीडि़तों को न्याय दिलाने का प्रयास होगा. मुकेश कर्मकार को आरटीआइ कार्यकर्ता एकता मंच का मुख्य संजोयक बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >