घरों से निकले लोग, जम कर पड़े वोट

जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के प्राय: सभी बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार रही. दलमा पहाड़ के गांवों से लोग तीन-चार किमी पैदल चलकर वोट करने पहुंचे. हलुदबनी प्राथमिक विद्यालय में सुबह सात बजे 150 वोटर कतार में खड़े थे. वहीं बोटा पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र सह पंचायत मंडप के तीनों मतदान केंद्र […]

जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के प्राय: सभी बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार रही. दलमा पहाड़ के गांवों से लोग तीन-चार किमी पैदल चलकर वोट करने पहुंचे. हलुदबनी प्राथमिक विद्यालय में सुबह सात बजे 150 वोटर कतार में खड़े थे. वहीं बोटा पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र सह पंचायत मंडप के तीनों मतदान केंद्र पर लंबी कतार लगी थी.

बोटा के प्राथमिक विद्यालय का भी वही नजारा था. केंदाडीह पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में सुबह दस बजे तक 60 फीसदी मतदान हो चुका था. मुचीडीह के कुइयानी पंचायत के मतदान केंद्र, बोड़ाम के डांगडुंग उत्क्रमित विद्यालय में लोगों ने जमकर वोट डाले.

एक होमगार्ड के भरोसे तीन मतदान केंद्र. बोड़ाम प्रखंड के कई बूथों की सुरक्षा मात्र एक होमगार्ड के भरोसे था. दलमा के तराई वाले क्षेत्र बोड़ाम के मुचीडीह प्राथमिक विद्यालय में तीन मतदान केंद्र थे, लेकिन वहां एक होमगार्ड जवान तैनात थे. बताया गया कि दो होमगार्ड जवान तैनात थे, एक की तबीयत बिगड़ गयी. बूथ 100, 101 व 102 में दो होमगार्ड जवान थे. यहां प्रत्याशी खुद लगे हुए थे. मतदान केंद्र में भी चुनाव प्रचार कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >